फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला उद्योग व्यापार मंडल नें बिजली व विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध करनें की घोषणा कर दी है| जिससे बिजली विभाग सकते में है|
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सदानदं शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक उनके प्रतिष्ठान में आयोजित हुई| जिसमे व्यापारियों के द्वारा कहा गया कि रेलवे रोड़ बीते 3 सालों से टूटा पड़ा है| जिसका अतिक्रमण हटाया गया और अभी तक चौड़ीकरण नही हो सका| व्यापारियों को माँडल सड़क बनाने का लालीपॉप दिया गया, लेकिन आज तक सड़क नही बनी| जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। कई वार सशासन प्रशासन नगर पालिका विद्युत विभाग को व्यापार मण्डल रेलवे रोड़ के निर्माण हेतु लिखित ज्ञापन भी दे चुका है, लेकिन किसी तरीके का कोई भी निर्माण आज तक शुरु नही हुआ है। लिहाजा व्यापार मंडल 30 नवंबर से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन करेंगा| इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सदानन्द शुक्ला नें कहा बिजली विभाग जो स्मार्ट मीटर लगा रहा है, इस कारण व्यापारियों व जनता का दो गुना बिजली बिल आ रहा है| जिसका विरोध किया जायेगा| इस दौरान नरेश पालीवाल, सौरभ अग्रवाल, राजू गौतम, अनुपम रस्तोगी, राम मिश्रा, सीता शुक्ला आदि रहे|



