फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा किनारे गये पंडा का पैर फिसलने से वह डूब गया और उसकी डूबने से मौत हो गयी| पुलिस नें शव को निकलवाकर जाँच पड़ताल की|
थाना कादरी गेट के अमेठी जदीद निवासी 65 वर्षीय राधेश्याम पुरानी घटिया घाट पर पांडा का कार्य करते थे| वह घर जाने के समय सुबह लगभग 10:30 बजे गंगा को प्रणाम करने गये, उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और राधेश्याम गंगा में डूब गये| सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और शव को गंगा से निकलवाया| परिजनों नें पोस्टमार्टम करानें से मना कर दिया| परिजन शव लेकर चले गये| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि पोस्टमार्टम करानें से परिजनों नें मना कर दिया| परिजनों के शव सुपुर्द कर दिया गया|
गंगा में डूबने से घाट के वृद्ध पंडे की मौत



