लेखपाल संघ नें सौपा ज्ञापन, आन्दोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्नमांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। लेखपालों ने ग्रेड पे बढ़ाने और व स्टेशनरी भत्ता बढ़ानें की मांग रखी|
शनिवार को तहसील सदर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह नें सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर एसडीएम सदर रजनी कान्त व तहसीलदार सनी कनौजिया को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| दिये गये ज्ञापन में ग्रेड पे बढ़ाने व स्टेशनरी भत्ता सौ रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपए करने मांग की| अध्यक्ष नें ज्ञापन में कहा की लगभग 3 हजार लेखपाल अपने परिवारों से 500 से 1 हजार किलोमीटर दूर आकर भय व तनाव में नौकरी कर रहे हैं। संघ नें अंतर मंडलीय स्थानांतरण सूची तत्काल जारी करने की मांग भी रखी। संघ नें कहा की परिषद ने 23 अगस्त 2018 को ऑन लाइन आवेदन मांगे थे, लेकिन सूची अभी तक जारी नहीं हुई है, जबकि अन्य विभागों में हजारों कर्मचारियों का स्थानांतरण हो चुका है। लेखपाल संघ ने भत्तों में वृद्धि, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, विशेष वेतन भत्ता और पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि करने व एसीपी विसंगति को दूर करने, प्रारंभिक वेतनमान सूचीकरण लेवल 5 का करने आदि की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 15 नवंबर तक मांगों पर कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन की राह पकड़ी जायेगी| जिला मंत्री अभय त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार,कोषाध्यक्ष हरमुख पाल,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह आदि रहे|