हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को दिलवायें मुआवजा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।
सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जनपद में 39 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 27 व्यक्ति घायल हुये हैं। माह सितम्बर 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 143.08 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 111.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 में मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में दूसरा स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है। माह सितम्बर 2025 तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 30.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मृतकों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 तक मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में आठवां स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है।
एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ‘नो हेल्मेट, नो फ्यूल’ विशेष अभियान 1 से 30 सितम्बर तक क्रियान्वयन किया गया था, जिसका उद्देश्य दोपहिया चालकों-पिलियन द्वारा हेल्मेट के अनिवार्य प्रयोग को सुनिश्चित कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा 438 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये तथा जिला पूर्ति अधिकारी के साथ पेट्रोल पम्प पर बिना हेल्मेट पेट्रोल लेने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 247 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग, फर्रूखाबाद में केवल एक प्रवर्तन अधिकारी है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा 1124 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये, जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 1542 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे। हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों के लिये मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दशा में 2 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। यातायात कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2025 में माह सितम्बर तक हिट एण्ड रन की 77 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 62 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं तथा 40 व्यक्ति घायल हुये हैं। वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में हिट एण्ड रन की 66 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 43 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी तथा 28 व्यक्ति घायल हुये थे। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि समस्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके| अजय वर्मा, सीओ-मोहम्मदाबाद, मुरलीधर, अधिशासी अभियन्ता-प्रा0ख0, अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता-नि0ख0, श्री सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन, विश्वास मिश्रा एनएचएआई, विनोद कुमार ईओ नगर पालिका, राजेश कुमार एआरएम, दीपक कुमार, एनआईसी रहे।

   

          बैठक में श्री सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जनपद में 39 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 27 व्यक्ति घायल हुये हैं। माह सितम्बर 2025 में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 143.08 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 111.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 में मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में दूसरा स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है। माह सितम्बर 2025 तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 30.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि मृतकों की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। माह सितम्बर 2025 तक मृतकों की संख्या में वृद्धि में जनपद फर्रूखाबाद का प्रदेश में आठवां स्थान है, जो अत्यन्त चिन्तनीय है।
       बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ‘‘ नो हेल्मेट, नो फ्यूल ’’ विशेष अभियान दिनांक 01 से 30 सितम्बर, 2025 तक क्रियान्वयन किया गया था, जिसका उद्देश्य दोपहिया चालकों/पिलियन द्वारा हेल्मेट के अनिवार्य प्रयोग को सुनिश्चित कर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।  अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा 438 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये तथा जिला पूर्ति अधिकारी के साथ पेट्रोल पम्प पर बिना हेल्मेट पेट्रोल लेने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 247 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग, फर्रूखाबाद में केवल एक प्रवर्तन अधिकारी है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा 1124 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये, जबकि गत वर्ष माह सितम्बर 2024 में 1542 दो पहिया वाहनों के चालान किये गये थे।

         जनपद में घटित लगभग 65 प्रतिशत दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दो पहिया है तथा मृतकों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत दो पहिया वाहन सवार है।

          उल्लेखनीय है कि माह सितम्बर 2025 में जनपद में 39 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 19 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 27 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 26 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम एक वाहन दो पहिया है, जिसमें दो पहिया सवार 12 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 14 व्यक्ति घायल हुये हैं। 07 सड़क दुर्घटनाओं में षामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें  8 व्यक्ति घायल हुये। 

          यातायात विभाग, फर्रूखाबाद से प्राप्त सूचना के अनुसार माह सितम्बर 2025 तक जनपद फर्रूखाबाद में 358 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 225 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 288 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 232 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल कम से कम एक वाहन दो पहिया है, जिसमें दो पहिया सवार 134 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 175 व्यक्ति घायल हुये हैं।  232 सड़क दुर्घटनाओं में से 57 सड़क दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 42 व्यक्ति घायल हुये। 

       जनपद की सीमांतर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा में एआरटीओ ने बताया कि माह सितम्बर 2025 में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में 450 प्रतिशत, राज्य मार्ग पर 200.00 प्रतिशत, मुख्य जिला मार्ग पर 50 प्रतिशत, अन्य जिला मार्ग पर 50.00 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्रमिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में 221.21 प्रतिशत तथा राज्य मार्ग पर 41.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

          माह सितम्बर 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृतकों की संख्या 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, राज्य मार्ग पर 400 प्रतिशत, मुख्य जिला मार्ग पर 50 प्रतिशत अन्य मार्गों पर 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। क्रमिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मृतकों की संख्या में 87.50 प्रतिशत, राज्य मार्ग पर 89.13 प्रतिशत तथा अन्य जिला मार्ग पर 33.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनपद की सीमान्तर्गत कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है।

            बैठक में एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ‘‘सड़क दुर्घटना पीड़ितोें का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025’’ दिनांक 05-05-2025 को अधिसूचित की गयी है, जिसके अन्तर्गत मोटर वाहनों के उपयोग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिये दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिनों के लिये प्रति पीड़ित 1.5 लाख रूपये तक के उपचार का प्रावधान किया गया है। बीमित मोटर वाहन/वाहनों से होने वाली दुर्घटना का भुगतान जनरल इन्श्योरेन्स काउन्सिल द्वारा किया जायेगा, जबकि बिना बीमा वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटना का भुगतान केन्द्रीय बजटीय सहायता से जिलाधिकारी की मंजूरी से किया जायेगा।

           सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दिनांक 21-04-2025 से राह-वीर योजना प्रारम्भ की गयी है, जो 31-03-2026 तक प्रभारी रहेगी। इस योजना के अन्तर्गत घातक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के उपरान्त एक घण्टे (गोल्डन ऑवर)  के अन्दर अस्पताल पहुंचाने से घायल के जीवित रहने पर रू0 25000/- के पुरस्कार का प्राविधान है। घातक दुर्घटना में बड़ी सर्जरी, न्यूनतम तीन दिन अस्पताल में रहना, मस्तिष्क की चोट रीढ़ की हड्डी की चोट एवं इलाज के दौरान घायल की मौत सम्मिलित है। 

            हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीड़ितों के लिये  मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दशा में रू0 2.00 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में रू0 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। यातायात कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2025 में माह सितम्बर तक हिट एण्ड रन की 77 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 62 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं तथा 40 व्यक्ति घायल हुये हैं। वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में हिट एण्ड रन की 66 दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 43 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी तथा 28 व्यक्ति घायल हुये थे।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता ने कहा कि शहर में चौराहों पर जो ट्रैफिक लाइट लगी हुई है उसमें ज्यादातर 120 सेकंड का टाइम इंटरवल फीड किया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि दिन में ज्यादा ट्रैफिक बिजी होने के समय सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक (विभिन्न ऑफिसों के खुलने का समय)और शाम को 5बजे से 6 बजे तक(विभिन्न ऑफिसों के बन्द होने का समय) तथा दोपहर में 1:00 से 2:00 बजे तक( विभिन्न स्कूलों की छुट्टी होने का समय) ट्रैफिक लाइट में 60 सेकंड का टाइम इंटरवल फीड करना चाहिए जिससे ट्रैफिक लाइट वाले चौराहों पर जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगा।
उन्होंने फर्रुखाबाद से छिबरामऊ जाने वाले मार्ग की दुर्दशा का भी जिक्र किया । उन्होंने बताया कि यह रोड इतना अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है कि इसमें गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत महसूस होती है और जिसके फल स्वरुप एक्सीडेंट हो जाया करते हैं । उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि इस समस्या पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए ।
बढ़ती दुर्घटनाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि समस्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त करें, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके

बैठक में श्री अजय वर्मा, सीओ-मोहम्मदाबाद, श्री मुरलीधर, अधिशासी अभियन्ता-प्रा0ख0, श्री अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता-नि0ख0, श्री सुभाष राजपूत एआरटीओ-प्रवर्तन, श्री विश्वास मिश्रा एनएचएआई, श्री विनोद कुमार, ईओ नगर पालिका, श्री राजेश कुमार, एआरएम, श्री दीपक कुमार, एन0आई0सी0 तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।