फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अमरूद के बाग में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अरर्रापहाड़पुर निवासी 46 वर्षीय प्रभु दयाल शाक्य सब्जी मंडी में मजदूरी का कार्य करते थे, बीते बुधवार को प्रभु दयाल सुबह सब्जी मंडी के लिए निकले थे, परिजनों के अनुसार फिर वापस नहीं लौटे, गुरुवार को सुबह प्रभु दयाल शाक्य का शव नबाबो वाली हबेली के पीछे नींबू व अमरुद के नरेश शाक्य के बाग में अमरुद के पेंड़ पर गमछे के सारे झूलती मिली|मृतक के पुत्र निशांत ने बताया कि उसके तीन भाई एक बहन है| बहन कि अभी 25 दिन पूर्व शादी की थी| मृतक की पत्नी सीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी| थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l


अमरुद के बाग में मजदूर ने फांसी लगा कि खुदकुशी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


