फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) भाई की बाइक पर बैठकर जा रही बालिका को एक स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
पड़ोसी जनपद एटा के राजा का रामपुर भैंसराना निवासी 18 वर्षीय नीतेश शक्य पुत्र छोटेलाल अपनी 13 वर्षीय बहन रिया शाक्य के साथ अपनी बहन के घर कायमगंज जा रहा था, उसी दौरान थाना कंपिल के रुदायन मार्ग पर ग्राम मानिकपुर के निकट पीछे से आ रही मिली जानकारी में मुताबिक एक स्कूल बस द्वारा टक्कर मार दी गयी, जिससे रिया बाइक से गिर गयी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया|
थानाध्यक्ष कंपिल कपिल कुमार ने बताया कि अभी टक्कर मारनें वाले वाहन की पुष्टि नही हो पायी है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| 

स्कूल बस से कुचलकर बाइक सबार बालिका की मौत



