फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री रामकथा आयोजन समिति मदारवाडी के माध्यम से 22वें मानस सम्मेलन का श्रीगणेश विधि-विधान से महंत ईश्वर दास महाराज के द्वारा सूर्य पूजन के साथ किया गया| चार दिवसीय मानस सम्मेलन में श्रीराम कथा होगी|
शहर के डीपीबीपी कालेज मदारवाडी में 22वें मानस सम्मेलन का शुभारम्भ हो गया| शुभारम्भ दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास (ब्रह्मचारी) नें करनें के बाद कहा मानस हमे जीवन जीनें कि कला सिखाती है| उन्होंने कहा सूर्य ही इस संसार में प्रत्यक्ष देवता है, जो हम सब को जीवनदान देते हैं, गोस्वामी तुलसीदास ने कलयुग में श्री राम कथा को मानस के माध्यम से जीवन जीने का सनातन धर्म का ग्रंथ दिया|वर्तमान समय में श्री रामचरितमानस ऐसा ग्रंथ है, जो जीवन जीने का आधार बताती है| रामकथा 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलेगी| आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल व अरविन्द चतुर्वेदी नें पूजन कराया| संयोजक भारत सिंह, राजेश निराला आदि रहे| संचालन ब्रजकिशोर सिंह किशोर ने किया|
सूर्य पूजन के साथ 22वें मानस सम्मेलन का श्रीगणेश



