वन विभाग के विद्यालय की भूमि जुतवाने पर विवाद

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) शमसाबाद खाली पड़ी भूमि पर वन विभाग द्वारा लेबलर चलवा कर और हल से जुतवाया औषधि वृक्षारोपण के लिए खेत को तैयार किया प्रधानाचार्य ने रुकवाया|
क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में स्थित पंडित दीनदयाल मॉडर्न इंटर कॉलेज के पास खाली भूमि पड़ी है, सोमवार देर शाम वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर से भूमि को जुतवाया और लेवलर चलवा कर भूमि को संमतली करण करवाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामदास को मामले की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम को भूमि पर कार्य करने को रोक दिया व वृक्षारोपण करने से मना कर दिया इसको लेकर जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज गंगवार ने बताया की भूमि 1998 से स्कूल फॉर्म के नाम से दर्ज है और खतौनी में जूनियर हाई स्कूल के नाम से अंकित है वन विभाग टीम को वृक्षारोपण करवाने के लिए कहां गया था वृक्षारोपण होने के बाद बच्चों के खेलकूद के मैदान के लिए भी जगह- हो जाएगी, इसी बात को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदास व जूनियर हाई स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज गंगवार अपना-अपना मलकाना हक जमाने लगे, इसी के चलते वन विभाग की टीम द्वारा वृक्षारोपण का कार्य अधर में लटक गया| वन दरोगा राकेश तिवारी ने बताया की वृक्षारोपण के लिए जूनियर हाई स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मनोज गंगवार से परमिशन लिया था, मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कार्य को रुकवा दिया है अगला आदेश होने के बाद कार्य को शुरू कराया जाएगा| मॉडर्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया स्कूल फार्म के नाम अभिलेखों में दर्ज भूमि पर कोई भी कार्य नहीं कराया जाएगा| वन विभाग का कार्य रुकवा दिया गया है|