सांसद आवास के पड़ोस में 18 डिसमिल सरकारी भूमि पर मिला कब्जा, कराया गया खाली

0
557

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विगत काफी दिनों नें भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास के पड़ोस में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर सरकारी भूमि को कब्जा वर्षों से किया गया था| मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार नें भूमि की पैमाइश करायी तो भूमि सरकारी निकली| जिसको कब्जा मुक्त करा दिया गया|
दरअसल शहर के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहे पर सांसद मुकेश राजपूत के आवास है| उनके आवास के पड़ोस में 18 डिसमिल भूमि के स्वामित्व को लेकर दलित के दो लोग आस्तीने खींचे हुए थे| वर वर्तमान में उस भूमि पर कृष्ण वाल्मीकि का कब्जा था और वह कबाड़ा भरे हुए थे| जबकि दूसरे पक्ष से नगला मसेनी निवासी संजय वाल्मीकि ने जहर खा लिया था। उनकी पत्नी संतोषी देवी ने सांसद पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। सांसद नें उस समय भी कहा था उन्होंने किसी को कब्जा नही कराया है| मामले में सांसद का नाम आने पर अधिकारी सक्रिय हुए| जिलाधिकारी के आदेश पर मामले की जाँच हुई तो पता चला कि भूमि सरकारी है| मंगलवार को तहसीलदार सनी कनौजिया पुलिस बल व राजस्व कर्मीयों के साथ मौके पर पंहुचे और भूमि की पैमाइश करायी, जिसमें कब्जा की हुई 18 डिसमिल भूमि ग्राम सभा नगला खारबंदी की निकली| सरकारी भूमि निकलने के बाद भूमि पर जेसीबी की मदद से खाली कराया गया| तहसीलदार सनी कनौजिया नें बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पैमाइश करायी गयी, भूमि सरकारी निकली है| उसे कब्जा मुक्त कराया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]