फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला वजीर में सोमवार को एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश (55) पुत्र स्व. रामलाल के रूप में हुई है,
जो पिछले करीब दो साल से अपनी बहन सूरजमुखी के घर रह रहा था।परिजनों के अनुसार, सुरेश लंबे समय से नशे की लत में था और अधिकतर समय नशे की हालत में रहता था। सोमवार सुबह उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने यह देखकर बहन सूरजमुखी को सूचना दी। उस समय वह अपने खेत पर गई थीं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचीं और परिजनों की मदद
से सुरेश को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में अब वही एकमात्र जीवित बचा था। नशे की लत ने धीरे-धीरे उसकी सेहत को पूरी तरह बिगाड़ दिया था। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



