फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला थाना फतेहगढ़ की थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने मंगलवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता की जरूरत पड़ने पर सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन तथा 101 अग्निशमन सेवा जैसे नंबर महिलाओं की सुरक्षा और सहायता
के लिए सदैव सक्रिय हैं। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से हर महिला को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे अपने आस-पास की अन्य महिलाओं को भी इन नंबरों की जानकारी दें, ताकि हर जरूरतमंद महिला को समय पर मदद मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
महिला थानाध्यक्ष ने महिलाओं को किया जागरूक



