फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड स्थित भोलेपुर ओवरब्रिज से देर रात गिरने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
फतेहगढ़ के बेवर रोड भोलेपुर नलकूप कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार आर्मी कैंट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बताया गया कि बीती रात ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहा था। इस दौरान भोलेपुर ओवरब्रिज पर पैदल जाते समय वह अचानक नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजय कुमार नशे की हालत में था और संतुलन बिगड़ने से पुल से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय कुमार को अस्पताल ले जा रही थी। तभी रस्ते में
उसकी मौत हो गई। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि अजय अधिक नशे में था, इसी कारण उसका पैर फिसल गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। अजय कुमार अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके चार भाई और एक बहन हैं। मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। पत्नी रत्ना देवी और मां सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश गिरने से मौत का प्रतीत होता है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
ओवरब्रिज से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



