फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना अरोड़ा वाली गली में बुधवार दोपहर एक किशोरी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। नगला दीना निवासी स्व. अशोक जाटव की 16 वर्षीय पुत्री लबली बुधवार दोपहर घर पर अकेली
थी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब उसकी भतीजी घर पहुंची तो उसने खिड़की से देखा कि लबली कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। यह दृश्य देखकर भतीजी चीख पड़ी और पड़ोसियों को जानकारी दी।
सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़वाकर किशोरी को नीचे उतरवाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन उसकी मौत से पूरी तरह सदमे में हैं। कोतवाली प्रभारी रणविजय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।जांच की जा रही है।
किशोरी ने घर के भीतर फांसी लगा की खुदकुशी



