युवती को दो सालों से फोन पर परेशान कर रहा युवक गिरफ्तार

0
431

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) एक युवती ने लगातार फोन पर हो रही अभद्रता व परेशानियों से तंग आकर पुलिस से मदद मांगी। युवती ने जहानगंज थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि क्षेत्र के गांव तरा नगला निवासी युवक धनेंद्र पिछले दो सालों से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उसे परेशान कर रहा था।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी फोन उठाने पर उससे अश्लील बातें करता व शादी का दबाव डालता था। जब उसने साफ इनकार कर दिया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके रिश्तेदारों को फर्जी मुकदमों में फंसा देगा। युवती का कहना है कि आरोपी की लगातार बढ़ती हरकतों से उसका जीना मुश्किल हो गया था। थाना पुलिस ने आरोपी युवक धनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की में उसका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]