फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का ईनामी के पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया| पुलिस नें उसे गिरफ्तार कर लिया|
थाना कमालगंज के थानाध्यक्ष राजीव कुमार व अन्य पुलिस बल के साथ ग्राम भोजपुर मार्ग पर 25 हजार
के ईनामी से मुठभेड़ हो गयी, जिससे शातिर के पैर में गोली लग गयी| पकड़े गये शातिर का नाम अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य निवासी बबरापुर गुरसहायगंज कन्नौज, हाल निवासी टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा है| आरोपी पर फर्रुखाबाद व जनपद कन्नौज में चोरी, गैंगस्टर एक्ट,आयुध अधिनियम व लड़की भगाकर आदि के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर, एक
तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर व 300 रूपये बरामद हुए|
ईनामी के पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली



