पूर्व मंत्री आजम की जेल से रिहाई, सपाईयों नें बांटी मिठाई

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान को 23 माह बाद जेल से रिहाई मिली, तो सपा नें मिठाई का वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया|
दरअसल उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद आजम खान की उलटी गिनती शुरू हो गई और कानूनी शिकंजा उन पर कसता गया| फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान की गिरफ्तारी हुई थी और वहां से उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था| आजम 27 महीने जेल में रहने के बाद मई 2022 में जमानत पर बाहर आए थे, आजम खान 2022 में जेल से बाहर आने के बाद करीब सवा साल ही सलाखों से बाहर रह सके| आजम खान को अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को दोबारा से जेल जाना पड़ा| अब 23 महीने बाद फिर से जमानत पर जेल से बाहर निकल आए|
आजम खां के जेल के बाहर आने पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर बांगर स्थित समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने अपने प्रतिष्ठान पर पूर्व मंत्री आजम खान साहब की रिहाई की खुशी में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। नगर महासचिव फारूक अली, सदर बली मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवरंग सिंह यादव, फहीम खान, फैजान खान, नासिर खान, रियासुद्दीन, गजराज सिंह, दिनेश सिंह, श्री कृष्णा, वाजिद अली रहे|