लिंक एक्सप्रेस व बाढ़ के मुद्दे पर टिकैत नें सरकार को घेरा

0
612

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में आयोजित भाकियू की महापंचायत में शामिल होनें आये भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नें किसानो के कई मुद्दों पर सरकार को घेरा|
शहर के हथियापुर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गयी थी| जिसमे जनपद के साथ ही आस-पास के जनपद के किसान जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए| महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को सम्बोधित किया, जिसमे कहा कि गंगा लिंक एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण तीन जगह की जा रही है, जिसमे किसानों की हजारों बीघा भूमि अधिग्रहण की जा रही है, जिसका उन्होंने विरोध किया| इसके साथ ही गंगा पार में बाढ़ से किसानों की हुई बर्बादी पर भी अपनी बात रखी| उन्होंने किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। उन्होंने भविष्य में इस तरह के नुकसान को रोकने के लिए बांध निर्माण का प्रस्ताव रखा। टिकैत नें कहा कि जब किसान की जमीन की कीमत कम है तो फिर गिट्टी बाजार भाव में क्यों खरीदी जाती है| बिजली दरों और जीएसटी पर भी सबाल खड़े किये|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]