बीजेपी विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर को छह माह की सजा

0
645

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आचार संहिता उलंघन के मामले में बीजेपी विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर को छह माह की सजा सुनाई गयी है|
भाजपा के भोजपुर विधानसभा के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के खिलाफ साल 2022 में विधान सभा चुनाव के दौरान नामांकन करानें जाते समय वह अपने समर्थकों के साथ दो वाहनों से प्रतिबंधित स्थान पर आ गये थे| जिससे आचार संहिता का उलंघन हुआ था| उसी दौरान उपनिरीक्षक आनन्द शर्मा नें 29 जनवरी 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था| मामले में सुनवाई करते हुए एमपीएमएलए न्यायालय के विशेष अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेद्र कुमार नें विधायक को आचार संहिता व कोविड नियमों के उलंघन में छह माह की सजा व 3200 रूपये अर्थदंड लगाया है| जुर्माना अदा करनें पर एक माह का अतिरिक्त कैद का आदेश दिया| वही विधायक के अधिवक्ता की तरफ से जमानत पत्र दाखिल किया गया जिसे न्यायालय ने मंजूर कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]