फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार के द्वारा चिकित्सक को गाली-गलौज करनें के मामले नें तुल पकड़ लिया| स्वास्थ्य कर्मियों ने बैठक कर सीएमओ के खिलाफ कार्यवाही को जिलाधिकारी से मांग की है|
संयुक्त उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गौरव कुमार व महामंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे सीएमओ अवनींद्र कुमार के द्वारा मोहम्मदाबाद सीएचसी के चिकित्सक सनी मिश्रा के साथ गाली-गलौज किये जानें की कड़ी निंदा की गयी| बैठक में कहा गया की
सीएमओ अवनींद्र कुमार पूर्व में भी विभाग के कई अधिकारियों व कर्मियों के साथ अशोभनीय व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते रहें हैं| जिससे सभी स्वास्थ्य कर्मी खुद को मानसिक उत्पीड़ित व अपमानित महसूस कर रहें हैं| लिहाजा सीएमओ के खिलाफ्र कार्यवाही की मांग संगठन नें की है| यदि कार्यवाही सीएमओ पर नही हुई तो आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंका जायेगा|
इस दौरान राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित, उत्तर प्रदेश एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, डॉ. सनी मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अरुण सिंह, नारायन कुमार चौरसिया, डॉ. अमित मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, सबीर हुसैन आदि रहे|
सीएमओ के खिलाफ चिकित्सक के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मी लामबंद, कार्यवाही की मांग



