तीन ओवरलोड ट्रकों पर सीज की कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज करनें की कार्यवाही की गयी| तीनों ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है|
बुधवार को जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया व खनन विभाग द्वारा रुपए 1,08000 व परिवहन विभाग द्वारा रुपये 70,000 का जुर्माना लगाया गया। ओवरसाइज ट्रक को भी पकड़कर सीज किया गया व उन पर परिवहन विभाग द्वारा रूपये 31000 का जुर्माना लगाया गया। दोनों विभागों द्वारा लगाया गया| एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत नें बताया कि अभियान जारी रहेगा|