सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम, पर्यटन मंत्री नें लिया भाग

0
546

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)बुधवार को मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित जिले भर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य शिविर, सुंदरकाण्ड, विकास प्रदर्शनी आदि का कार्यक्रम आयोजित हुआ|
मंत्री द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रूखाबाद में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,रक्तदान शिविर व 8 वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। मंत्री द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के तहत लगाये गये विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया गया| मप्र. के आदिवासी बाहुल्य धार में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारित देखा व उनका भाषण सुना।
विकास प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ
मंत्री जयवीर सिंह नें सूचना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व व न्यू इण्डिया@2047 एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में 15 दिवसीय 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलने वाली प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया|
सीएचसी मोहम्मदाबाद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया| स्वास्थ्य शिविर में लगायें गये विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया व मरीजो को पोषण पोटली भी वितरित की।
बाबा नीम करोली मन्दिर में किया सुन्दर कांड पाठ
मोहम्मदाबाद के बाबा नीम करौरी मन्दिर पंहुचे मंत्री नें सांसद मुकेश राजपूत, चेयरमैंन पति राहुल राजपूत, चेयरमैंन संकिसा बसन्तपुर अनुपमा वर्मा आदि के साथ सुन्दरकाण्ड में भाग लिया और कन्याभोज में भी शामिल हुए| बाबा से आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण कर मंत्री रवाना हुए| अध्यक्ष जिला पंचायत मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा आदि रहे|
नि:शुल्क भोजन वितरण का श्रीगणेश
भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन द्वारा लोहिया अस्पताल में चलाये जा रहे 10 रूपये थाली वाले भोजनालय में मंत्री नें डा. रजनी सरीन के साथ भोजन वितरण का शुभारम्भ किया| मंत्री कई लोगों को भोजन वितरित भी किया, इसके साथ ही डॉ. रजनी सरीन के नेक कार्य की सराहना की|
सांसद व डीएम नें लगायी झाड़ू
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखबाड़ा कार्यक्रम के तहत सांसद मुकेश राजपूत, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि नें रोडबेज बस अड्डा लाल दरवाजे पर झाड़ू लगाकर सेवा पखबाड़ा का शुभारम्भ किया|

[adrotate banner="3"]




[adrotate banner="2"]