जिले भर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, उत्साह से किया विसर्जन

0
539

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में गणपति बप्पा की गूंज जारी है। शुक्रवार को जहां जगह-जगह भजन संध्या का आयोजन हुआ तो मंडप में विराजे भगवान गणेश की आरती भी की गई। प्रसाद के रूप में मोदक, केला, सेव, किसमिस, मिश्री का भोग लगाया जा रहा है। शनिवार को विसर्जन से पूर्व गणपति बप्पा का अलौकिक शृंगार किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए भक्त मंदिर से अवंतिका घाट रवाना हुए। गंगा घाट पर भगवान गणेश की वापसी व कृपा और आशीर्वाद के लिए अनुष्ठान कर सुख शांति की कामना की उसके बाद गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। गंगा घाट पर गणेश भगवान की श्रद्धालुओं ने दूर-दराज से आकर गंगा किनारे मूर्ति विसर्जन किया। इस दौरान क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल व फूल बरसाकर गणपति बप्पा का स्वागत किया।
राजेपुर संवाददाता के अनुसार राजेपुर में बीते को गणेश प्रतिमा की स्थापना की गयी थी, शनिवार को 9 दिन बाद गणेश विसर्जन यात्रा हवन पूजा करने के बाद शुरू हुआ| राजेपुर कस्बा से होते हुऐ होते हुए डबरी मार्ग रामगंगा किनारे होते यात्रा पहुंची| रामगंगा किनारे गणेश विसर्जन किया गया| वहीं डाबरी मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति रही| राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने थाने के सामने 51 किलो की माला गणेश जी को थाने के सामने पहनाकर पूजन किया गया|
नगर संवाददाता के अनुसार नगर से बड़ी मात्रा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकलीं| ढोल की धुन पर लोग बप्पा के जयकारे लगाते नजर आये| पूरा शहर गुलाल की सुगंध से पुलकित हो गया| पुलिस नें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]