खतरे के निशान से नीचे आनें को तैयार नही गंगा, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा को खतरे के निशान से ऊपर बहते हुए लगभग एक महीने का समय गुजर गया है| लेकिन गंगा खतरे के निशान से अभी तक नीचे नही आयीं हैं| जिससे बाढ़ प्रभावित गाँवों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है| ग्रामीणों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है|
दरअसल गंगा बीते 8 अगस्त को खतरे के निशान यानि 137.10 मीटर पर पंहुची थी| उसके बाद दो दिन पानी 10 अगस्त को 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया| 13 अगस्त को गंगा का उफान 137.45 मीटर पर आ गया था| 17 अगस्त को गंगा 137.50 मीटर पर दर्ज की गयीं| 23 अगस्त को गंगा का अपनी कुछ कम यानी 137.35 मीटर पर आ गया| 29 अगस्त को गंगा 137.30 पर दर्ज की गयीं| 31 अगस्त को गंगा का पानी 137.25 पर दर्ज किया गया| यही आंकड़ा मंगलवार यानि 2 सितंबर को भी 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया| जो खतरे के निशान से अभी भी 15 सेमी ऊपर हैं| सरकारी आंकड़ों में बाढ़ से अभी तक 163 गाँव प्रभावित हैं| गंगा में न रौरा बाँध से 169626 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है|