फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात इंडेंन गैस टेंकर व डम्पर की आमने-सामने की भीषण भिंडत हो गयी| जिससे गैस टेंकर (कैप्सूल) चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| टेंकर चालक लगभग डेढ़ घंटे तक फंसा रहा, डेढ़ घंटे के बाद उसके शव को निकाल कर मोर्चरी भेजा गया| वहीं दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| दुर्घटना से हाई-वे पर लम्बा जाम लगा रहा|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम बनपोई के निकट तेज रफ्तार गैस टेंकर व डम्पर की आमने-सामने की भीषण भिडंत हो गयी| जिसमे गैस टेंकर के परखच्चे उड़ गये| चालक चेंचिस में फंसकर आगे लटक गया| जिससे टेंकर चालक 45 वर्षीय नरेश पुत्र जसबंत यादव निवासी ग्राम लालजी
पूर्व मंगलपुर कानपुर देहात की मौत हो गयी, वहीं डम्पर चालक 32 वर्षीय विश्राम सिंह निवासी दनक्ष सैया आगरा व डम्पर सहायक विजय पुत्र मातादीन निवैस टीकापुर सैया आगरा गंभीर रूप से घायल हो गये|
डेढ़ घंटे के बाद निकला फंसा टेंकर चालक क शव
गैस टेंकर चालक नरेश का शव दुर्घटना के फंस गया| मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस नें ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला और उसे मोर्चरी व दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा|
बड़ी खबर: गैस टेंकर व डम्पर की भीषण भिडंत, एक की मौत, दो घायल



