फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस पर 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया| जिसके तहत 14 वर्षीय बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेजर ध्यानचन्द के चित्र पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसलम आदि नें पुष्पांजली अर्पित कर किया| मेजर ध्यानचन्द व राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में अपने-अपने विचारों को रखा गया व खेलों एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के बारे में चर्चा
की गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रातः 10 बजे बजे फिट इण्डिया शपथ ग्रहण कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया| हॉकी प्रतियोगिता में 08 टीमों द्वारा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया गया है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भुमिका में सत्यम मिश्रा, शबनम शाक्य, दीपक कुमार, अजय माथुर, रोहित कुमार, सुशील कुमार, वासु पाल, सुशांत गुप्ता मौजूद रहे। सुशांत गुप्ता अं०का० ताइक्वांडो प्रशिक्षक, पूनम शर्मा अं०का० मुक्केबाजी प्रशिक्षक, दुर्गा देवी जिम ट्रेनर आदि रहे| 30 अगस्त को महिला हांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा| जिला क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह आदि रहे|
हांकी के जादूगर के जन्मदिन पर नही दिखी उनकी कायदे की तस्वीर
मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता करनें में खेलकूद विभाग कई दिनों से लगा है| मजे की बात है कि जिस हांकी के जादूगर के नाम पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है उनकी एक कायदे की तस्वीर की व्यवस्था तक विभाग नही कर पाया, जो चर्चा का विषय है| जो छोटी से तस्वीर लगायी गयी वह काफी पुरानी नजर आ रही थी| जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह नें बताया कि तस्वीर बड़ी भी थी उसे हटा कर छोटी तस्वीर लगायी गयी| छोटी वाली भी तस्वीर ठीक थी| 



