फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के लोहाई रोड़ स्थित डॉ. रजनी सरीन नर्सिंग होम पर डॉ. भूपेंद्र नाथ सरीन का 79 वां जन्म दिवस सर्व धर्म गुरुओं के साथ मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन पुष्पांजलि के साथ धर्म सभा के साथ प्रारंभ हुआ|
पंडित सुरेंद्र पांडेय, जयराम पादरी, ज्ञानी मंगल सिंह ,सूफी संत पप्पन मियां सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने ढंग से प्रार्थना करके लोक कल्याण समृद्धि की कामना की| सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. सरीन बहुत ही सरल स्वभाव के साधारण व्यक्तित्व वाले बड़े व्यक्ति थे, समाज सेवा उन्होंने कभी दिखाकर नहीं की बल्कि गुप्त रूप से समाज सेवा करने में उनका कोई शानी नहीं रहा। उन्हीं के बताए रास्ते पर
चलकर उनकी धर्मपत्नी समाज सेवी चिकित्सक रजनी सरीन साहित्य और समाज की सेवा में लगी हुई हैं उनके बेटे और बेटी देश और विदेश में चिकित्सा में अपने आयाम स्थापित कर रहे हैं
धर्म गुरुओं को सम्मानित किया गया| डॉ. भूपेन सरीन के जीवन की यादों को लेकर उनकी स्मृतियों को
याद किया व पुष्पांजलि अर्पित की डॉ. भूपेन नाथ सरीन अच्छे संगीतकार भी थे| डॉ. अंजली,डॉ प्रिया, उदय पाल,अजय ,विजय ,अनिल ,रजत, गौरव, छोटू ,राहुल, अनुभव सारस्वत राधा ,नेहा भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, जवाहर सिंह गंगवार, समरेंद्र शुक्ला, अनुराग पांडेय रिंकू, गुंजा जैन, शीश मल्होत्रा आदि साहित्यकार रहे| कार्यक्रम का संचालन संजय गर्ग ने किया|
जन्म दिवस पर डॉ. भूपेंद्र नाथ सरीन को किया याद



