नवजात सहित एक ही परिवार में तीन मौतों से मातम

0
655

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रसब के दौरान अपनी भतीजी को देखने आयी महिला बस से गिरकर घायल हो गयी| जिसको लोहिया से सैफई ले जाने समय मौत हो गयी| जानकारी से सदमे में आयी प्रसूता नें भी प्रसब के दौरान दम तोड़ दिया| प्रसूत नें जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया, जिसमे से एक नवजात की भी मौत हो गयी, जिससे एक ही परिवार के तीन की मौत से मातम पसर गया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी इमरान की पत्नी मुस्कान को प्रसब के लिए बघार मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था| मुस्कान को देखने के लिए उसकी बुआ 50 वर्षीय सुनीता पत्नी नसीम निवासी शास्त्री नगर मोहम्मदाबाद चौराहे से रोडबेज की आगरा फोर्ट डिपो की बस से घार पंहुची जहाँ वह बस से उतरने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं| बघार चौकी प्रभारी अजय यादव ने घायल सुनीता को लोहिया अस्पताल भेजा, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया| सैफई ले जाते समय सुनीता की मार्ग में ही मौत हो गयी| वहीं उधर मुस्कान को प्रसब के दौरान जुड़वाँ बच्चो का जन्म हुआ| प्रसब के बाद मुस्कान नें भी दम तोड़ दिया और उसके एक नवजात बच्चे की भी मौत हो गयी| मुस्कान की शादी की 10 महीने ही हुए थे| उसका पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है| मृतका सुनीता का पति नसीम पल्लेदारी का कार्य करता है| परिजनों नें पुलिस को सूचना दी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]