फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) एक बार फिर कलयुगी मां ने अपनी ममता का गला घोंटने का कुकृत्य कर डाला। मातृत्व को कलंकित करते हुए उसने नवजात बच्ची को सड़क किनारे मरने के लिए फेंक दिया। शुक्र है कि ग्रामीणों को समय से भनक लगने से शिशु की जान बच गई।
थाना क्षेत्र के डबरी तिराहा के निकट एक नवजात (बच्ची) को कलयुगी माँ-बाप सड़क किनारे कपड़े में लपेटकर फेंक गये| बच्ची के चेहरे पर चींटी आदि लग गयी| जिससे वह जोर-जोर से रोनें लगी, मौके से
गुजर रहे ग्रामीण वीरपाल पुत्र रामदीन निवासी डबरी रामगंगा किनारे अपने खेत देखने जा रहे थे तभी नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुन रुक गये| वीरपाल नें देखा तो कपड़े में नवजात बच्ची लिपटी पड़ी थी| जिसके बाद वीरपाल बच्ची को अपने घर ले आये और थानाध्यक्ष राजेपुर को सूचना दी| सूचना मिलने
पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पंहुचे और बच्ची को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया| जहाँ नवजात को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि सम्बन्धित विभाग को सूचना दी गयी है| जाँच की जा रही है| नवजात को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया है| 
कलयुगी मां ने मातृत्व को किया कलंकित, सड़क किनारे फेंकी नवजात बच्ची



