फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ससुराल में पत्नी को बुलाने गये ट्रक चालक के साथ पत्नी के स्वजनों नें मारपीट कर बाइक भी ले ली| किसी तरह घर आये ट्रक चालक नें अपमानित महसूस करनें पर फांसी लगा ली| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पंचम निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार यादव ट्रक चलानें का कार्य करता था| उसका विवाह ग्राम अवापुखरी निवासी राजेश्री के साथ एक साल पूर्व विवाह हुआ था| शादी के बाद से ही दोनों में मनमुटाव चल रहा था l जिस कारण राजेश्री अपने मायके में रह रही थी l लगभग 15 दिन पूर्व राजेश्री ने शिवकुमार के विरुद्ध आईजीआरएस पर शिकायत की थी l जिसके बाद पुलिस की मध्यस्ता हुई
और शिवकुमार 18 अगस्त को राजेश्री को बुलानें उसके मायके गया था| आरोप है कि शिव कुमार को उसकी ससुराल में जमकर मारपीट की गयी और उसकी बाइक भी ले ली| जिसके बाद शिव कुमार अपने घर पंहुचा और बहन पूनम से खाना बनानें की कहकर घर से बाहर निकल गया| जिसके बाद कुछ देर
बाद भैंस चराने खेतों में गए ग्रामीणों ने घर पर सूचना दी कि उसका भाई कंज के पेड़ से लटका हुआ है l सूचना पर घर में कोहराम मच गया l मृतक शिव कुमार के दो माह की एक पुत्री है| ग्रामीणों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी l सूचना पर चौकी मदनपुर तथा प्रभारी निरीक्षक ने जांच पड़ताल की तथा फील्ड यूनिट को सूचना दी| उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भेजा।
ससुराल में पिटाई से आहत ट्रक चालक नें फांसी लगा दी जान



