फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया| जहाँ कारागार मंत्री नें ध्वजारोहण किया, इसके साथ ही उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया|
मुख्य अतिथि के रूप में सरकार द्वारा नामित किए गए कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया, उसके बाद फतेहगढ़ स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया गया ।
कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री द्वारा पांच दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया । उसके बाद एक सुपर सीडर, एक मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल और और एक आलू खुदाई की मशीन की चाबियां तीन किसानों को प्रदान की गई । मंत्री जी द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और उद्योग विभाग द्वारा अपने उत्पादों
के लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया । कलेक्ट्रेट सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । मंत्री ने कहा कि हमें इस आजादी को संभाल के रखना है और
ऐसे तत्वों से सावधान रहना है जो देश के बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे हैं । मंत्री ने सभागार में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजन उर्मिला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसके बाद ग्राम पंचायत और नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया ।
मंत्री द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों जिसमें 10 लाभार्थियों
को टैबलेट, दो लाभार्थियों को आवास की चाबी ,5 लाभार्थियों को सीएम युवा योजना के अंतर्गत चेक दिया गया| उद्यान विभाग के चेक 5 लाभार्थियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान की स्वीकृति पत्र और 5
लाभार्थियों ड्रिल को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये| राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 329 समूह के सापेक्ष 19 करोड़ की सीसीएल धनराशि का चेक प्रदान किया गया| कोरोना महामारी के अंतर्गत मृतक हुए रोडवेज में परिचालक की विधवा सरिता
सिंह को 50 लाख के राहत का चेक प्रदान किया गया ।
राष्ट्रकवि व साहित्यकार डॉ. शिव ओम अंबर व इतिहासकार भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व सांसद मुकेश राजपूत महोदय और जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने अपने विचार व्यक्त किया । जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष फतेह चद्र वर्मा, बॉबी दुबे आदि रहे| 

कलेक्ट्रेट में कारागार मंत्री ने किया ध्वजारोहण



