फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कानपुर रोड स्थित एस बी स्कूल याक़ूतगंज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण वंदना से हुई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में राधा-कृष्ण की झांकियों एवं नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से भगवान कृष्ण के बाल्यकाल की झलक प्रस्तुत की। मटकी सजाओ तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ने उत्सव में खास आकर्षण जोड़ा और विद्यालय प्रांगण ‘हरे कृष्ण’ की गूंज से हो उठा।विद्यालय
के चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने सभी शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं को भगवान कृष्ण के जीवन से सीख लेकर सत्य, धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
मटकी सजाओ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम आरव शर्मा – येलो हाउस ,
द्वितीय अस्मिता राजपूत – ग्रीन हाउस तथा तृतीय स्थान पर शंकर- ब्लू हाउस रहे l
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम महिमा शर्मा – येलो हाउस, द्वितीय दिव्या यादव ब्लू हाउस एवं तृतीय स्थान पर शिवांशु यादव ग्रीन हाउस रहे l
विजेता छात्रा-छात्राओं का विद्यालय परिवार ने उत्साहवर्धन किया l
इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे l 

एस बी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन



