कांग्रेस नें धर्म के आधार पर किया देश का विभाजन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भारत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ| भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति तक पैदल मार्च किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कानपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राय ने कहा 1947 में भारत की आजादी के बाद कांग्रेस ने देश का विभाजन धर्म के आधार पर कर दिया। भारत का विभाजन भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी साबित हुई। इस विभाजन के बाद लाखों लोगों को भारत से विस्थापित होना पड़ा। देश के क्रांतिवीरों ने देश को आजाद कराया लेकिन आजादी के बाद देश में कांग्रेस के नेताओं ने बटवारा करके भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को धूमिल करने का कार्य किया| भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना और वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मानती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बताकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई| विभाजन के कारण हिंसा शोषण और अत्याचार हुए और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा नें विचार व्यक्त किया |
संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया| पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत,रूपेश गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, भास्कर दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, संजीव गुप्ता,अभिषेक त्रिवेदी, कृष्ण मुरारी राजपूत, विकास पांडेय,अभिषेक बाथम, प्रभाकर राजपूत आदि रहे|