बाढ़ के सैलाब में डूबकर ग्रामीण की मौत

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) घर से शौच के लिए निकला ग्रामीण बाढ़ के सैलाब में डूब गया| जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया| गोता खोरो की मदद से शव को बाहर निकाला| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र कैलाशगाँव के निकट सड़क किनारे शौच करने गया था| कुछ देर वह बाढ़ के पानी में डूब गया| जिससे उसकी मौत हो गयी| जानकारी होनें पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए| ग्रामीणों गोताखोरों की मदद से छत्रपाल को तलाश कराया| लगभग तीन घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद आखिर गोताखोरों नें छत्रपाल के शव को बरामद कर लिया| जिसके बाद ग्रामीण लगभग एक किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर में लादकर ग्राम इमादपुर सोमवंशी शव ट्रैक्टर में रखकर पंहुचे| कार्यवाहक थानाध्यक्ष कामता प्रसाद पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे| उपनिरीक्षक अमित कुमार के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा|