पीडीए मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’!सीएम योगी ने सपा पर कसा तंज

लखनऊ:प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानथ ने आज सदन में समाजवादी पार्टी के PDA पर निशाना साधा,सीएम ने अपने संबोधन की शरुआत एक श्लोक के साथ की जिसके जरिए उन्होंने सपा पर हमला बोला उन्होंने कहा कि यावज्जीवेत सुखं जीवेद ऋणं कृत्वा घृतं पिवेत,भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः॥
इस श्लोक का अर्थ है कि जब तक जीवन है सुख पूर्वक जीना चाहिए ,चाहे इसके लिए ऋण लेकर भी घी पीना पडें तो पीना चाहिए। जब मरने के पश्चात शरीर नष्ट हो कर राख बन जाता है तो मनुष्य का फिर से आना (पूनर्जन्म) कैसे संभव हो सकता है।
विधान सभा में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास का खाका पेश करने के साथ विपक्ष पर प्रहार भी किया। 
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के ‘पीडीए’ नारे को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास को ध्येय में रखकर हमारी सरकार ने वर्ष 2047 तक उप्र को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। उनके विजन पर हमने प्रदेश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास का खाका खींचा है।
2027 में आने का सपना मत देखिए,आपको गोमाता का श्राप ले डूबेगा:
सीएम ने सदन में विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि आप लोग गौ माता को धोखा दे सकते हैं तो किसको छोड़ेंगे| दूध पीकर गाय को सड़कों पर छोड़ देते थे, बुचड़खाने में दे देते हैं| आपको गोमाता का श्राप ले डूबेगा|इसलिए 2027 में आने का सपना मत देखिए क्योंकि आपका ये सपना सपना ही रहेगा|