फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद संवाददाता) राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करनें में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैसेपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार होनें की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी जयसिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी भोगांव गिहार कलोनी को गुलैल के साथ दबोच लिया| वन दरोगा अमित कुमार के साथ हल्का इंचार्च उदय पाल सिंह राजावत आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। राष्ट्रीय पक्षी मृत भोर को राजकीय पशु चिकित्सालय मोहम्मदाबाद में पोस्टमार्टम करवाया गया।



[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



