शहादत दिवस पर क्रान्तिकारी प. रामनारायण आजाद को किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी’| शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरनें वालो का यही बांकी निंशा होगा| यह देश भक्ति से ओत-प्रोत पंत्तियां अमर शहीद क्रान्तिकारी प. रामनारायण आजाद के 78 वें शाहदत दिवस पर जीवंत हो गये| आजादी के मतवाले ‘आजाद’ की शहादत को लोगों एन नमन किया|
शहर के साहबगज चौराहा स्थित आजाद भवन पर प. रामनारायण आजाद के 78 वें शाहदत दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी| मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के साथी, लाहौर षड्यंत्र केस के मुख्य आरोपी सुरेन्द्र पाण्डेय के पौत्र सुधीर पाण्डेय रहे| उन्होंने कहा कि प. आजाद देश के बड़े क्रातिकारी थे| आज के युवा वर्ग को रामनारायण आजाद को समझनें की जररूत नही है| प. रामनारायण आजाद के पौत् बाबी दुबे नें कहा कि आजाद जी किसी व्यक्ति विशेष के लिए बल्कि पूरे देश के लिए लड़े| सुरेद्र पाण्डेय, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, राजू भारद्वाज, विमलेश मिश्रा,सौरभ मिश्रा, धीरज पाण्डेय, नारायण दत्त द्विवेदी, सरल दुबे,अनिल तिवारी आदि रहे|