फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में एक भव्य तिरंगा मेले का आयोजन किया गया ।
तिरंगे मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मुख्य गेट पर फीता खोलकर किया गया,स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा रोली,चंदन लगाकर व फूल बरसाकर के द्वारा जिलाधिकारी
स्वागत किया किया गया । मेले में तिरंगे के रंगों पर आधारित वस्त्रों, श्रृंगार के सामानों, शॉल, कपड़े,बैंड ,टोपी , बैच के स्टॉल लगाएं गए, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री,तिरंगे झंडे, चूड़ियां,कड़े, सोलर लाइटिंग के समान, सोलर बल्ब, एलईडी बल्ब,पंखे व घरेलू सामान जैसे दाल, दलिया, बेसन,रिफाइंड, फिनायल, हार्पिक, सर्फ,, झाड़ू डस्टर आदि के स्टॉल लगाए गए, बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह, महागौरी स्वयं सहायता समूह,नव ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह,दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह एवं आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए ।
एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी के तहत जरी के वस्त्र, ब्लॉक प्रिंटिंग के सूट,साड़ियां, शॉलबआदि वस्त्रों के स्टॉल लगाये गये| मेले में काफी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्टॉल पर सामानों की खरीदारी की ।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी,परियोजना निदेशक कपिल कुमार , उद्योग विभाग के प्रबंधक जौहरी सहायक प्रबंधक आजम खान, जिला मिशन मैनेजर आजीविका मिशन महेंद्र नामदेव ब्लॉक मिशन मैनेजर बृजेंद्र कुमार आदि थे।
तिरंगा मेले में उमड़ी भीड़, लगाये स्टॉल



