फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते दिन छज्जा गिरनें से घायल हुए पांच मासूमों में से दो सगे भाई-बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| घर शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर हड़ाई निवासी महिपाल के मकान के गेट का छज्जा सोमवार की सुबह वर्षा के दौरान गिर गया। जिसमें महिपाल की 14 वर्षीय पुत्री प्रीती, 10 वर्षीय पालकी, रघुपाल की 5 वर्षीय पुत्री शशी, धनपाल की 7 वर्षीय पुत्री आराध्या, व 5 वर्षीय कुशल उर्फ मोदी घायल हो गये। वह सभी बच्चे विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले वैसे ही छज्जा गिर गया। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| लिहाजा आराध्या व कुशल को कानपुर रिफर किया गया था| जहाँ दोनों भाई बहनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी| मृतकों की माँ रूबी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| धनपाल के अभी एक पुत्र खिलाड़ी व एक पुत्री नन्ही है| 

बड़ी खबर: छज्जा गिरने से घायल मासूम भाई-बहनों की मौत



