बस से कुचलकर कांवड़िया ने तोड़ा दम

0
571

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िया को डग्गामार बस नें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ मृत घोषित कर दिया गया |
पड़ोसी जनपद कन्नौज के सकरावा लोहड़ी पुलिया निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र रामौतार अपने चचेरे भाई हरगोविंद दुबे अपने 19 साथियों के साथ पांचाल घाट से डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे | थाना कादरी गेट के मसेनी चौराहे के निकट पांचाल घाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस नें दीपक को कुचल दिया जिससे वह गंभीर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी रानी देवी, माँ रामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक चार वर्षीय पुत्र अभी व 5 माह का बालक है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]