फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) घर में सोकर उठे किसान की करंट की चपेट में आनें से दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच पड़ताल की| परिजनों नें शव का पोस्टमार्टम करानें से मना कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम घटमापुर निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र पुत्र उधम सिंह घर पर सो रहे थे, वह पेशाब करनें के लिए उठे, घर के बाहर लगे लोहे के खम्भे में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में नरेंद्र सिंह आ गये,उनकी मौके पर ही मौत हो गयी| चीख सुनकर पड़ोसी महिला पूजा देवी पत्नी श्याम सिंह नरेंद्र सिंह को बचाने के लिए गयी और बिजली की चपेट में आनें से गंभीर हो गयी| उसे तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| मृतक नरेंद्र की पत्नी रामादेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है| सूचना पर उपनिरीक्षक कुअरवीर मौके पर पंहुचे| 

किसान की करंट लगने से हुई मौत




