फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर में मंद गति से चल रहे कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश एडीआरएम मनोज कुमार नें दिये|
अमृत योजना के तहत फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है| गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम मनोज कुमार,चीफ कमर्शियल मैनेजर विजय कुमार मौर्य, सीनियर डीई सत्येंद्र यादव, चीफ इंजीनियर आशीष श्रीवास्तव आदि अधिकारियों के साथ निरीक्षण करनें पंहुचे| उन्होंने धीमी गति से चल रहे
रेलवे स्टेशन निर्माण को देखा और अधिकारियों को गति बढानें के निर्देश दिये| बन रही बिल्डिंग में अभी तक लेटर भी नहीं पढ़ सका है, निर्माण इतना धीमा हो रहा है कि यात्रियों को काफी समस्या हो रही है| नए भवन को तोड़फोड़ के बाद भी उस पर अभी तक कार्य चालू नही हुआ है| मौके पर ठेकेदार बुलाने के बाद भी नही आया| प्लेटफॉर्म सहायक स्टेशन मास्टर कार्यालय और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया| स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, स्टेशन मास्टर निधि शाक्य आदि रहे| 
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन परिसर के कार्य की धीमी गति देख एडीआरएम खफा



