फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया| बैठक में जनपद में चल रही 66 योजनाओं की समीक्षा की गयी ।
जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 जल निगम ग्रामीण को ढिलावल व सिरौली पेयजल परियोजना के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जतायी,यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराये जा रहे कार्यो को टाइम से पूरा न होने पर
नोटिस जारी करने के निर्देश दिये| यूपी सिडको के कार्यो की गति धीमी होने पर नाराजगी जतायी| ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की अत्यधिक धीमी गति पर अधिशासी अभियंता को नोटिस देने के निर्देश,यूपी आरएनएसएस के कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जतायी।
जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे व नवीनतम फोटोग्राफ उपलब्ध कराये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदि रहे।
पेयजल परियोजना के निर्माण की कछुआ चाल से डीएम खफा



