पवित्र कांवड़ यात्रा में उपद्रव करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही:सीएम योगी

0
397

लखनऊ:सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कांवड़ियों को अलर्ट करते हुए कहा कि कुछ उपद्रवी इस पवित्र यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिन पर कार्रवाई की जाएगी और उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे।
योगी ने कांवड़ियों से कानून हाथ में न लेने की अपील की और प्रशासन को सूचना देने को कहा और यात्रा की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश भी दिया।उपद्रवी किसी भी वेश में छिपे हो सकते हैं। जिनका षडयंत्र सफल न होने पाए।सरकार की ओर से पूरे इंतजाम कांवड़ियों की रक्षा और सेवा करने के लिए किए गए हैं। यातायात व्यवस्था ऐसी की गई है कि आमजन को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।वर्ष 2017 से पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा पर पाबंदी लगाती थी। यात्रा को पूरा नहीं होने देती थी।अब की सरकार ने खुली छूट दी हुई है, इसलिए कांवड़ियों का भी फर्ज बनता है कि इस आस्था को शांति और धैर्य के साथ चलाए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]