फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)डबल डेकर बस में मिली पेट्रोल पम्प कर्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया | पोस्टमार्टम में उसकी मौत के कारण का पता ना चलने पर उसका बिसरा सुरक्षित किया गया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर नयागाँव निवासी 45 वर्षीय रामवरन यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव
गुडगाँव के हीरोहोंडा चौराहे स्थित एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैंन का कार्य करता था| वह गुडगाँव से डबल डेकर बस में सबार होकर फर्रुखाबाद के लिए निकला था| बस थाना कादरी गेट के सातनपुर गाँव के सामने अड्डे पर पंहुची तो रामवरन मृत पड़ा था| उसके सिर में चोट थी और जीभ भी बाहर निकली थी | आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| शव का पोस्टमार्टम किया गया| जिसमे उसके सिर में लगी चोट की पुष्टि हुई| लेकिन मौत का कारण साफ ना होनें से उसका विसरा सुरक्षित कर दिया गया| 

डबल डेकर बस में मिले पेट्रोल पम्प कर्मी की मौत का नही खुला राज



