फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) तेज रफ्तार पिकअप नें सामने से आ रहे बाइक सबार को कुचल दिया| पिकअप का पहिया बाइक सबार के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पढ़ी मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम मुंडगाँव नगला पीरजाद निवासी 31 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र सोनेलाल अपनी बाइक से सातनपुर आलू मंडी से वापस घर लौट रहा था| उसी दौरान माउंट लिटेरा जी स्कूल के निकट बाइक सबार अर्जुन को मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया| पिकअप का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| मृतक अर्जुन ट्रेक्टर आदि चलाने का कार्य करता था| उसके दो पुत्री हैं| मृतक की माँ सोनकली व पत्नी नेहा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक अर्जुन के भाई विपिन सिंह ने थाना जहानगंज में तहरीर दी| पुलिस नें शव को मोर्चरी भेज दिया| 

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत



