फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) चलती हुई ट्रेन से अचानक एक नौजवान यात्री कूद गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|
भिवानी से प्रयागराज जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक युवक ट्रेन से अचानक नीचे कूद गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई l ग्राम ऊग़रपुर की महिलाओं ने रेलवे ट्रेक के किनारे किसी
अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा | जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी| ग्रामीण हुकुम सिंह ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गयी| उसकी शिनाख्त 22 वर्षीय अवधेश पुत्र मलखान वर्मा निवासी पवैया बबेरू बांदा के रूप में हुई| मृतक के साथी रमेश पुत्र शीशपाल सिंह निवासी चमार खेड़ा थाना उकलाना जिला हरियाणा ने बताया कि इसको लेकर हम उसके गांव जा रहे थे, मृतक दिमागी रूप से परेशान था, जिसके चलते ट्रेन से अचानक कूदने से अवधेश की मृत्यु हो गई| मृतक के साथी नें बताया कि मृतक अवधेश एक होटल पर कार्य करता था| उप निरीक्षक अच्छेलाल पाल ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 
तेज रफ्तार ट्रेन से कूदने पर यात्री की मौत



