बैंको की हड़ताल से 35 करोड़ का कारोबार प्रभावित

0
537

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में फर्रुखाबाद के बैंकों में भी एक दिवसीय हड़ताल रही। जिले में ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन, बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन बंदी में शामिल हुए|
शहर के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहा स्थित इंडियन बैंक के बाहर यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की| बैंक कर्मियों नें सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश निकाला| हड़ताल के दौरान मजदूर विरोधी, कारपोरेट समर्थक रवैये का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया। यूपी बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन चेयरमैंन केदार शाह ने कहा कि सरकार मांगो पर जल्द विचार करे| यदि मांगों पर सरकार ने निर्णय नही लिया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी| बैंक कर्मियों नें पुरानी पेंशन लागू करने की भी मांग की| बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 35 करोड़ का कारोबार बाधित हुआ| इस दौरान बैंकर मयंक गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह,अंकित श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, ऋषभ शुक्ला, शिवम चौधरी, नीलम पटेल, जीतू जोशी, लक्ष्मी पटेल, सुरेन्द्र सिंह, सूबेदार बाथम,आकाश मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]