फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने बाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किये गये कार्यो व 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने बाले दस्तक अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया 98 प्रतिशत स्कूलों में जागरूकता रैली हो गई है, माध्यमिक स्कूलों में कम रैलियां होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये, गाँवो में पंचायत विभाग द्वारा निकाली जाने बाली प्रभात फेरियों में नवाबगंज, राजेपुर व मोहम्मदाबाद का प्रदर्शन खराब रहा,जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई, जिलाधिकारी द्वारा डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जनपद के सभी हैंडपंप व उनके प्लेटफॉर्म 3 दिन
में सही कराये, जनपद में ड्रेनेज सफाई का कार्य 53 प्रतिशत हो गया है, झाड़ियों की कटाई 59 प्रतिशत हो गई है, अर्बन क्षेत्र में ड्रेनेज क्लीनिंग कम पाई गई, फॉगिंग 58 प्रतिशत हो गई है, अभियान में अभी तक 32 सैम बच्चे चिन्हित किये गये है जिनमे से 8 बच्चों को एनआरसी बार्ड में भर्ती कर दिये गये है,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जाये,जिलाधिकारी द्वारा कमालगंज, मोहम्दाबाद, नवाबगंज, राजेपुर, कायमगंज व बढ़पुर की सीडीपीओ को कार्य मे ढिलाई बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि अधिकारी रहे| 

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की हुई समीक्षा



