फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) ईसाई मशीनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जानें की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस दो पक्षों का आपसी विवाद बता रही| वहीं तहरीर में शहर के एक चर्चित चिकित्सक पर धर्म परिवर्तन करानें और ना करनें पर जान से मारनें की धमकी देनें का आरोप लगा है| पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के इंदिरा नगर निवासी कई लोगों नें शिकायत कि जिसमे कहा कि वह वाल्मीकि समाज का है| शहर के बढ़पुर निवासी एक चिकित्सक नौकरी और रुपयों का लालच देकर वाल्मीकि बस्ती में जाकर धर्म परिवर्तन करा रहा है| चिकित्सक और उसका साथी पहले धर्मपरिवर्तन करनें पर नौकरी व रुपयों का लालच देते हैं लेकिन जब कोई तैयार नही होता तो उसको बच्चो समेत हत्या की धमकी देते हैं|
जिलाधिकारी से भी मामले में शिकायत की गयी थी| शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर रजनी कान्त पाण्डेय, सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, लेखपाल अभय त्रिवेदी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| उन्होंने अशोक वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि आदि से जानकारी की| मौके पर धर्मशाला और दूसरे चर्च को लेकर भी दावा किया गया|
एसडीएम सदर रजनी कांत नें बताया कि शिकायत हुई थी कि कुछ लोग धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रहे थे| प्राथमिक जांच में दोनों पक्ष वाल्मीकि समाज हैं| इनका आपस में कुछ विवाद हुआ था| अभी जाँच चल रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी| 

धर्मांतरण की शिकायत पर पंहुची पुलिस, एसडीएम ने की जाँच



