बिना परमिट व फिटनेस सवारियां ढो रहे टेंपो

फर्रुखाबाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की सड़कों पर अनफिट-खटारा वाहन मौत बनकर दौड़ रहे हैं, पर इन पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। बिना फिटनेस दौड़ रहे करीब सैकड़ों वाहन अक्सर हादसों की वजह बनते हैं। परिवहन विभाग के पास न तो इतने संसाधन हैं और न इच्छाशक्ति जो हर साल पंजीकृत हो रहे वाहनों की फिटनेस जाँच कर सकें। लगातार खटारा टैम्पों आदि की संख्या में इजाफा होता जा रहा है|
शहर में मार्गों पर अव्यवस्थित यातायात से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इन मार्गो पर कंडम वाहन बेतरतीब दौड़ते हैं। यह वाहन हादसों का बड़ा कारण बनते हैं, लेकिन इन पर न तो रोक लग पा रही हैं और न ही ऐसे वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते सड़कों पर आए दिन हादसे हा रहे हैं। शहर के लाल दरवाजे से फतेहगढ़ तक, लाल दरवाजे से ठंडी सड़क से आगे जानें वाले टैम्पों आदि काफी संख्या में अनफिट और अपंजीकृत होकर चल रहे हैं| Kashvi Aesthetics Farrukhabadभोलेपुर ओवर ब्रिज से मोहम्मदाबाद की तरफ जानें वाले टैम्पों में भी कई अपंजीकृत हैं| फिटनेस खत्म हो गयी है| लेकिन बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं| लाल दरवाजे पर तो ठंडी सड़क व फतेहगढ़ मार्ग पर बिना नम्बर प्लेट के टैम्पों खुले आम खड़े नजर आते हैं| ठंडी सड़क लाल दरवाजा पर तो अबैध रूप से मार्ग अवरुद्ध करके टैम्पों अड्डा बना लिया है|
शहर में बेरोंक टोंक घुस रहे ई-रिक्शा
शहर में ई-रिक्शा का मकडजाल होने के चलते पैदल निकलना भी मुश्किल होता है| गलियों में, मुख्य मार्ग पर अपना कब्जा किये गये हैं| गलियों से ई-रिक्शा आसानी से मुख्य मार्गों पर प्रवेश कर देते हैं| जो जाम का कारण बनता है| यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें बताया कि मामले में लगातार कार्यवाही की जा रही है| आगे भी अभियान चलाकर अपंजीकृत व खटारा वाहनों पर कार्यवाही की जायेगी|